नागालैंड

इस नेता ने भाजपा को बताया दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, जानें और क्या कहा?

Gulabi
21 Feb 2022 8:06 AM GMT
इस नेता ने भाजपा को बताया दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, जानें और क्या कहा?
x
नागालैंड राज्य भाजपा अध्यक्ष
नागालैंड राज्य भाजपा अध्यक्ष और मंत्री तेमजेन इम्ना अलोंग (Temjen Imna Along) ने जोर देकर कहा कि भाजपा (BJP) दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें समाज के सबसे छोटे और सबसे गरीब वर्ग का भी ख्याल रखा जाता है। बता दें कि अलोंग ने मणिपुर की कांगपोकली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नेमचा किगपेन (Nemcha Kigpen) की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है बल्कि एक राष्ट्रीय पार्टी है जो सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यक्रमों पर अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ध्यान देती है। उन्होंने नेमचा को सबसे योग्ग उम्मीदवार बताते हुए जनता से उन्हें विधानसभा (Manipur Assembly Elections) तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आपके पास कोई नेता नहीं है, आपके बीच एक पार्टी कार्यकर्ता है। महामारी के दौरान जरूरतमंदों के प्रति उन्होंने जो निस्वार्थ सेवा की थी, उसे याद करते हुए आपको वोट करना चाहिए।
आपको बता दें कि मणिपुर विधानसभा चुनाव में मैदान में 265 उम्मीदवारों में से 52 का आपराधिक रिकॉर्ड है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार हैं। CEO मणिपुर की रिपोर्ट के मुताबिक, फेज-1 और फेज-2 दोनों चुनावों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 52 उम्मीदवार हैं। चरण -1 में भाजपा के 36, INC-8, NCP-3, NPP-4, JDU-7, RPI (A)- 2 उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड है। वहीं दूसरे चरण में भाजपा के 3, INC-4, NCP-3, JDU-4, RPI (A)-1, शिवसेना-1 उम्मीदवार का आपराधिक रिकॉर्ड है।

Next Story