नागालैंड

नागालैंड के छोटी आंखों वाले मंत्री 'तेमजेन इमना' ने शेयर की ये फोटो, जानिए क्या कहा

Admin Delhi 1
28 July 2022 8:43 AM GMT
नागालैंड के छोटी आंखों वाले मंत्री तेमजेन इमना ने शेयर की ये फोटो, जानिए क्या कहा
x

कोहिमा न्यूज़: नागालैंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना Temjen Imna Along अपने चुटीले अंदाज के चलते सोशल मीडिया काफी मशहूर हैं। छोटी आंखों के फायदों से लेकर सलमान खान की शादी तक मंत्री ने एक के बाद एक कई मजेदार ट्वीट कर लोगों को खूब हंसाया। इस बीच अब उनकी एक और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में मंत्री छाता लिए कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके आसपास कुछ अन्य लोग भी छाते के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह फोटो खुद मत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है जिसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा इस तस्वीर में क्या है कि लोग इसे देखकर ठहाके लगा रहे हैं? तो जानिए।।।

दरअसल, फनी तस्वीर नहीं, उसका कैप्शन है। मंत्री ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसी मजेदार बात लिखी है कि उसे पढ़कर यकीनन आपके चेहरे पर एक मुस्कान बिखर जाएगी। फोटो के कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, 'कोहिमा के मानसून का सामना करने के लिए हमेशा तैयार! आपकी गर्लफ्रेंड से भी जल्दी मूड बदलता है ये शहर'। कोहिमा नागालैंड की राजधानी और एक बेहद खूबसूरत शहर है। यहां की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नागा पहाड़ियों पर स्थित इस शहर में कई ऐतिहासिक पर्यटक स्थल हैं जिसे देख आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे तो आप भी कभी अपना मूड हैप्पी करने के लिए शहर का रुख कर सकते हैं।

फिलहाल मंत्री कि यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल फोटो को देखने के बाद लोग अपने-अपने अंदाज में तेमजेन इमना की तारीफ कर रहे हैं।

Next Story