नागालैंड

नागालैंड : प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान

Shiddhant Shriwas
13 Jun 2022 8:11 AM GMT
नागालैंड : प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर मिला चौंकाने वाला सामान
x

प्रयागराज में जुमे के दिन अटाला में हुए बवाल के मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने करेली के जेके आशियाना स्थित उसके आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज कर दिया। दोपहर 12 बजे के करीब शुरू हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चार घंटे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद के करेली स्थित घर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इनमें अवैध असलहों से लेकर पोस्टर, झंडे व अन्य कागजात शामिल हैं। कुछ ऐसे कागजात भी मिले हैं, जिनमें न्यायालय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है। अफसरों का कहना है कि इन्हें जावेद पर दर्ज मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों के साहित्य भी मिले

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जावेद के घर से बड़ी संख्या में साहित्य भी मिले हैं। इनमें किताबों के साथ ही रिसर्च पेपर व अन्य दस्तावेज भी थे। खास बात यह कि इनमें अरब समेत अन्य मुस्लिम देशों केसाहित्य भी शामिल हैं। कुछ रिसर्च पेपर ऐसे हैं, जिनका संबंध पाकिस्तान समेत अन्य देशों के प्रोफेसरों से है।

इस तरह के साहित्य भी मिले हैं, जिनमें इस्लाम धर्म के बारे में विस्तार से बताया गया है। ऐसी ही एक किताब 'इज इस्लाम अ वॉयलेंट रिलीजन?' शीर्षक की है। इसे मक्का स्थित यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के पूर्व प्रोफेसर ने लिखा है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि बरामद साहित्य मेंकुछ धार्मिक किताबें भी हैं। देखा जा रहा है कि इनमें क्या लिखा है।

जानकारों का कहना है कि रविवार को हुई कार्रवाई में मास्टरमाइंड जावेद को एक करोड़ से ज्यादा की चोट पहुंची है। उसका आलीशान दो मंजिला मकान लगभग 1500 स्क्वॉयर फुट क्षेत्रफल में बना था। जेके आशियाना करेली के उन मोहल्लों में गिना जाता है, जहां जमीन की कीमतें काफी ज्यादा हैं।

Next Story