नागालैंड

नागालैंड: इन राज्यों में हुई बारिश, कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर

Shiddhant Shriwas
25 Jun 2022 10:28 AM GMT
नागालैंड: इन राज्यों में हुई बारिश, कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर
x

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में अति सक्रिय रहा जबकि बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कमजोर रहा। दिन का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तराई वाले इलाकों, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार द्वीप के कुछ स्थानों पर, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। नलिया (सौराष्ट्र और कच्छ) में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, तटीय कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, बिहार, असम, मेघालय और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर गुरूवार को 08.30 बजे से शुक्रवार को 08.30 बजे के बीच गरज के साथ बारिश हुयी। पिछले 24 घंटे के दौरान कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, विदर्भ और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तराई वाले इलाके, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े।

Next Story