नागालैंड

नागालैंड: मंत्री ने दिया ऐसा बयान, लोग हंसते हंसते लोटपोट हो रहे

Shiddhant Shriwas
10 July 2022 12:10 PM GMT
नागालैंड: मंत्री ने दिया ऐसा बयान, लोग हंसते हंसते लोटपोट हो रहे
x

पूर्वोत्तर भारत बर्फिला इलाका है। यहां लोगो की हाईट, रंग और शरीर की बनावट बाकी भारतीयो से अलग है। नागालैंड की बात करें तो यहां लोगों की आंखे छोटी होती है। छोटी आंखों को लेकर नागालैंड के मंत्री ने ऐसा बयान दिया है कि लोग हंसते हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इम्ना (Temjen Imna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेमजेन इम्ना ने छोटी आंख होने के फायदे गिनवाए हैं। पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंख होती है और जो लोग इसका मजाक उड़ाते हैं, उनको मंत्री तेमजेन इम्ना ने जवाब दिया है।
छोटी आंख होने के क्या हैं फायदे?
नागालैंड बीजेपी के अध्यक्ष तेमजेन इम्ना ने कहा कि लोग कहते हैं कि पूर्वोत्तर के लोगों की आंख छोटी होती है। हमारी भी आंख छोटी है, लेकिन बहुत अच्छे तरीके से देख सकता हूं। छोटी आंख होने से एक फायदा है। गंदगी कम घुसती है और कई बार मंच पर बैठे हुए जब लंबे कार्यक्रम चलते हैं तो हम एक तरीके से सो भी जाते हैं।
Next Story