नागालैंड
नागालैंड : कोरोना के 10 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या अबतक 35,803 हो गई
Shiddhant Shriwas
3 Aug 2022 3:41 PM IST

x
पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड ने मंगलवार को कोरोना के 10 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या अबतक 35,803 हो गई है।
जानकारी के अनुसार वोखा जिले ने तीन संक्रमणों की सूचना और दीमापुर और कोहिमा में दो-दो और मोकोकचुंग, मोन और फेक जिलों में एक-एक मरीज के बारे में जानकारी मिली है।
हालांकि, राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 771 पर स्थिर है, क्योंकि पिछले 24 घंटों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है।
नागालैंड में अब 76 सक्रिय मामले हैं। जबकि इस संक्रमण से उन्नीस और रोगियों के ठीक होने की खबर है। इसके साथ ही कुल ठीक होने वालों की संख्या 33,451 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
राज्य में अब तक कुल 4,77,399 नमूनों की जांच की जा चुकी है। राज्य में सोमवार तक COVID-19 टीकों की 18.63 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
Next Story





