नागालैंड

कोहिमा में कार के खाई में गिरने से दंपति की मौत, 4 घायल

Shiddhant Shriwas
20 Nov 2022 4:13 PM GMT
कोहिमा में कार के खाई में गिरने से दंपति की मौत, 4 घायल
x
कोहिमा में कार के खाई में गिरने से दंपति की मौत
नागालैंड के कोहिमा जिले में एक कार के 200 फुट गहरी खाई में गिरने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह घटना शनिवार को तौफेमा गांव के पास हुई, जिसमें चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि कार चला रहे व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह खाई में गिर गया।
घायलों में उनके तीन बेटे और व्यक्ति की पत्नी की बहन शामिल हैं।
पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story