नागालैंड

BIG BREAKING: नागालैंड में 6 लोगों की मौत, सुरक्षाबलों ने गलती से आम नागरिकों पर की फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों में लगाया आग, भारी तनाव

jantaserishta.com
5 Dec 2021 9:07 AM IST
BIG BREAKING: नागालैंड में 6 लोगों की मौत, सुरक्षाबलों ने गलती से आम नागरिकों पर की फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों में लगाया आग, भारी तनाव
x

नई दिल्ली: नागालैंड के मोन जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों द्वारा कथित रूप से की गई फायरिंग में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूत्रों ने बताया कि यह घटना मोन जिले के ओटिंग (Oting) गांव की है, जहां पीड़ित ग्रामीण एक पिक-अप ट्रक से घर लौट रहे थे. घटना का पता तब चला, जब घटना में मारे गए ग्रामीण अपने समय पर घर नहीं पहुंच पाए.



लोगों के शव को देखने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों में आग लगा दिया. घटना में कई घायल भी हुए हैं. प्रशासन की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. राज्य के आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने ट्विटर पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ओटिंग गांव में कई नागरिकों के मौत की खबर है, जिसमें सुरक्षाबल शामिल हैं. हालांकि उन्होंने बाद में वीडियो डिलीट कर दिया.
सीएम का ट्वीट



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story