
x
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रूपनपट्टी चौक के समीप देर रात ट्रक-कार मे आमने सामने भीषण टक्कर हुई। आसपास के लोग भीषण टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। कार में सवार दो लोगों को बाहर निकाला गया। इनकी हालत बेहद खराब थी। शरीर पर जख्म के निशान थे और खून भी काफी निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस मो सूचना देने के साथ घायलों को फौरन हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रारंभिक इलाज के बाद घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए इन्हें SKMCH रेफर कर दिया गया है।
पुलिस जांच व छानबीन में कार पर सवार लोगों की पहचान सितारामपुर के चुन्नु कुमार और सुरेश गुप्ता के रूप में हुई है। इनका बयान दर्ज नहीं हुआ है। हालत ठीक होने पर बयान दर्ज होगा। तभी घटना कैसे घटी। ये सामने आने की बात थानेदार ने बताई है। घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया।
Next Story





