राज्य
Murder Case:आफताब ने जमानत याचिका दायर किए जाने से किया इन्कार
Kajal Dubey
17 Dec 2022 12:55 PM IST
x
श्रद्धा मर्डर : हत्याकांड में अपनी लिव-इन पार्टनर के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई, लेकिन अब आफताब ने जमानत याचिका दाखिल करने से इनकार कर दिया है. अब इस मामले की सुनवाई 22 दिसंबर को होगी. इस मामले की आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी. यह सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई है.
बता दें कि आफताब ने अपनी अर्जी में दलील दी है कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस को अब चार्जशीट दाखिल करनी होगी. मामले को लेकर आफताभ की ओर से पेश वकील अविनाश कुमार ने कहा कि जमानत अर्जी में जो आधार लिए गए हैं उनमें यह तर्क भी शामिल है कि आरोपी को और न्यायिक हिरासत में रखने से कोई मकसद पूरा नहीं होगा. इसके साथ ही याचिका में यह भी कहा गया है कि आगे की न्यायिक हिरासत से आरोपी आफताब के करियर को नुकसान पहुंचेगा.
Next Story





