मिज़ोरम

ब्रसेल्स में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, इनोवेशन और IT क्षेत्र के साथ जुड़ना चाहेंगे

Shiddhant Shriwas
18 Jun 2022 2:55 PM GMT
ब्रसेल्स में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, इनोवेशन और IT क्षेत्र के साथ जुड़ना चाहेंगे
x

अग्निपथ योजना को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। आज अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अपनी मां हीराबेन मोदी से गांधीनगर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। असम में बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री को फोन किया और उन्होंने बाढ़ के हालात के बारे में जानकारी ली।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चलाया वाटर कैनन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के इस्तीफे की मांग को लेकर तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
भारत दौरे पर पहुंचे बांग्लादेश के विदेश मंत्री
बांग्लादेश के विदेश मंत्री डा एके अब्दुल मोमेन इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पहुंचे। भारत और बांग्लादेश के बीच 19 जून को नई दिल्ली में संयुक्त सलाहकार आयोग (JCC) की 7वीं बैठक होगी।
केंद्रीय मंत्री बोले- योगा के माध्यम से हमें दुनिया को जोड़ना है
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड थीम फार ह्यूमैनिटी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगा फिजिकल एक्सरसाइज से बढ़ कर है। कोरोना ने विश्व को परेशान किया, जिसमें सभी डाक्टरों ने एक बात जरूर बोली कि लोगों को योग करना चाहिए। योगा के माध्यम से हमें दुनिया को जोड़ना है।
ब्रसेल्स में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
ब्रसेल्स में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत डिजिटल दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम आगे इनोवेशन और IT क्षेत्र के साथ जुड़ना चाहेंगे। पिछले कुछ सालों में, हमने लैंगिक समानता, सतत विकास, स्वच्छ ऊर्जा और हाइड्रोजन मिशन पर काम किया है।
संस्कार की नगरी है वडोदरा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वडोदरा मातृशक्ति के उत्सव के लिए एक उपयुक्त नगर है क्योंकि यह मां की तरह संस्कार देने वाला शहर है, वडोदरा संस्कार की नगरी है। ये शहर हर प्रकार से यहां आने वालों को संभालता है, सुख-दुख में साथ देता है और आगे बढ़ने के अवसर देता है। पीएम ने कहा हमारी डबल इंजन की सरकार ने पिछले 8 वर्षों में महिलाओं को सशक्त बनाया है। उनका सशक्तिकरण भारत के विकास के लिए अनिवार्य है। आज सेना से लेकर खदान तक महिला कल्याण को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जा रही हैं।
केरल में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केरल के तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सोने की तस्करी मामले में सीएम पिनाराई विजयन के इस्तीफे की मांग की।
पीएम मोदी ने लिया गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात गौरव अभियान में हिस्सा लिया। यहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Next Story