x
स्पा सेंटर में मर्दों की भीड़, पुलिस रह गई हैरान
Mizoram: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने छापेमारी कर मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है. इसकी संचालिका सहित 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.
बता दें, रुद्रपुर के गाबा चौक पर ब्यूटी क्वीन स्पा एंड सैलून बना हुआ है. यहां से पुलिस को आए दिन संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी. इस पर पुलिस ने निगरानी रखना शुरू किया. फिर एक दिन एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एएचटीयू टीम ने छापेमारी की योजना बनाई. अब जब छापेमारी की कार्रवाई की तो पुलिस के होश उड़ गए. वहां तो कुछ और ही काम चल रहा था. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था. निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में की गई जांच में मौके से पांच मोबाइल फोन, एक स्कैनर, रिसेप्शन रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मिजोरम से लड़कियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर रुद्रपुर लाते थे. इसके बाद उन्हें डराकर और धमकाकर देह व्यापार कराते थे. रेस्क्यू की गई सभी युवतियां मिजोरम की रहने वाली बताई जा रही हैं, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में संचालिका समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों में मिजोरम और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोग शामिल बताए जा रहे हैं. सभी के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर मिजोरम के आइजोल स्थित ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन में पहले से दर्ज केस के संबंध में वहां की पुलिस से भी बातचीत की जा रही है. पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है.
डरा और धमका देह व्यापार में धकेला

Tagsमिजोरममिजोरम लड़की के आगमनमिजोरम स्पा सेंटर में मर्दों की भीड़पुलिस रह गई हैरानMizoramMizoram girl arrivescrowd of men gathers at Mizoram spa centrepolice left stunnedJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story