मिज़ोरम

जेल में संदिग्ध मौत के बाद असम-मिजोरम बॉर्डर पर तनाव, भीड़ ने ट्रकों पर किए पथराव

Kunti Dhruw
12 Feb 2022 8:54 AM GMT
जेल में संदिग्ध मौत के बाद असम-मिजोरम बॉर्डर पर तनाव, भीड़ ने ट्रकों पर किए पथराव
x
आइजोल की जेल में एक संदिग्ध मौत के बाद असम और मिजोरम सीमा पर तनाव की स्थिति बन चुकी है।

आइजोल की जेल में एक संदिग्ध मौत के बाद असम और मिजोरम सीमा पर तनाव की स्थिति बन चुकी है। दरअसल असम के कछारे धोलाई शहर में भीड़ ने पहाड़ी राज्य में आपूर्ति करने वाले ट्रकों पर पथराव कर दिया।

आपको बता दें कि कछार के धोलाई रामप्रसादपुर के 48 वर्षीय तेल टैंकर चालक के रॉबिन सिंह उर्फ प्रबीन सिंघा की पिछले महीने मिजोरम के लेंगपुई गांव में रहस्यमयी तरीके से हत्या कर दी गई। उसे आइजोल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले की उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बाद में ट्रक चालक के सहायक और मुख्य संदिग्ध 50 वर्षीय नृपेन सिंह को धोलाई से गिरफ्तार कर लिया। वह हत्या के बाद से छिपा था। निपेन ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने रोबिन को हाइवे पर बुइचली पुल के पास एक छुरे से काट दिया क्योंकि उसने उसका अपमान किया था और अपने खाने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था।
आइजोल न्यायिक अदालत ने संदिग्ध को जेल में भेज दिया और उसे 1 फरवरी को केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि निपेन की मौत आत्महत्या से हुई। बुधवार सुबह करीब छह बजे जेल के एक वार्डन ने उसे अपनी कोठरी में लटका पाया। यह भी बताया गया कि 2 फरवरी की रात को अपने सेल के दो कैदियों को ईंट से कथित रूप से मारने के बाद उसे एकांत कारावास में स्थानांतरित कर दिया गया था।


Next Story