मिज़ोरम

असम राइफल्स, चम्फाई की एक संयुक्त टीम द्वारा तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान

Shiddhant Shriwas
27 March 2023 11:51 AM IST
असम राइफल्स, चम्फाई की एक संयुक्त टीम द्वारा तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान
x
असम राइफल्स
आईजोल। असम राइफल्स और सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई की एक संयुक्त टीम द्वारा तस्करी की गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में उन्हें बड़ी सफलता मिली है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार असम राइफल्स और कस्टम विभाग की टीम ने यहां से 70 बोरी सुपारी बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत 39.20 लाख रुपये है। जब्त खेप को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क विभाग, चम्फाई को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि अवैध सुपारी की तस्करी मिजोरम राज्य के लिए चिंता का एक प्रमुख कारण है।
असम राइफल्स को पूर्वोत्तर के प्रहरी के रूप में जाना जाता है, वो मिजोरम में तस्करी गतिविधियों के खिलाफ इस तरह के अभियान शुरू करने में सफल रही है। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अर्धसेनिक बल लगातार अभियान चलाता रहता है।
Next Story