मिज़ोरम

कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,507

Nidhi Markaam
2 Jun 2022 12:11 PM GMT
कोरोना संक्रमण के नए मामले, 17 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,507
x
देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को 2,124 नये मामले सामने आए हैं तथा 17 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,507 हो गयी।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को 2,124 नये मामले सामने आए हैं तथा 17 लोगों की मौत होने से कोरोना मृतकों की संख्या 5,24,507 हो गयी। नये मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 42 हजार 192 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 130 की बढ़ोत्तरी होने से अब इनकी संख्या 14,971 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,977 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 26 लाख दो हजार 714 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।

देश में इस वक्त कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.03 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 61 बढऩे से कुल संख्या 2,039 तक पहुंच गयी है। वहीं, 276 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,33,452 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,857 हो गया। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 27 बढ़कर 3,955 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 428 बढ़कर 64,77,952 हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या 13 बढ़कर 69,630 हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में सक्रिय मामले 22 बढऩे से 1,841 हो गये हैं।
वहीं, 394 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 18,76,196 पर पहुंच गया, जबकि मृतकों की संख्या 26,203 हो गयी। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 14 बढ़कर 289 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 18 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,31,251 हो गयी है। अभी तक इस महामारी से 10,736 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या एक बढ़कर 885 हो गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 123 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,54,484 हो गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,519 पर स्थिर है। राजस्थान में सक्रिय मामलों की संख्या 17 घटकर 491 हो गयी। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 88 बढ़कर 12,75,251 पहुंच गयी। मृतकों का आंकड़ा 9,554 पर स्थिर है। कनार्टक में सक्रिय मामले तीन घटकर 1,715 हो गये। इस दौरान, 121 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,08,949 हो गयी जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 पर स्थिर है। हरियाणा में सक्रिय मामले 34 घटकर 1,062 रह गये हैं।
इस दौरान 264 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 9,89,579 तक पहुंच गयी है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर स्थिर है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 17 घटकर 360 हो गयी है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 19,97,586 हो गयी है। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 है। उत्तराखंड में 10 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी संख्या 481 हो गयी हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,652 तक पहुंच गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले सात बढ़कर 168 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 16 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,339 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या आठ घटकर 143 हो गयी। वहीं राज्य में अब तक 12,79,118 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 9,126 पर बरकरार है।


Next Story