मिजोरम : सड़क दुर्घटना में दो लोग के मारे और दो घायल होने की आशंका

आइजोल : आइजोल के पास लेंगपुई हवाईअड्डे की ओर जाने वाले राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में कम से कम दो लोगों के मारे जाने और दो अन्य के घायल होने की आशंका है.
पुलिस ने कहा कि सी. ललफकजुआला (39) और उनका 10 वर्षीय बेटा माल्सावमकिमा मंगलवार रात लापता हो गए थे, जब उनका वाहन एक पुल के पास सड़क से फिसल गया और नदी में गिर गया।
लेंगपुई गांव के पास मंगलवार की शाम करीब सात बजे घटना के समय चार सवार थे। पुलिस ने कहा कि दो लोग घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग लेंगटे गांव के पास एक पिकनिक रिसॉर्ट में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे, जब उनका वाहन मंगलवार की रात फिसल कर तल्वांग नदी में गिर गया।
माना जाता है कि पिता-पुत्र की जोड़ी नदी में डूब गई थी।
पुलिस ने कहा कि आसपास के गांवों-सैरंग, सिहमुई और आइजोल के यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) के स्वयंसेवकों ने दो लापता लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।





