
x
अयोध्या। मिजोरम के पूर्व मुख्य सचिव अरविंद रे ने बुधवार को अयोध्या पहुंच दर्शन-पूजन और भ्रमण किया। अयोध्या पहुंचे अरविंद रे ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किये।
यहां चल रहे सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर राष्ट्र कल्याण की कामना की। इसके बाद वह श्रीराम जन्म भूमि पहुंचे। यहां रामलला के दर्शन कर पूजन किया।
यहां से वो मवई ब्लॉक के ग्राम नौगवांडीह अपने पारिवारिक मित्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दयानंद शुक्ला के आवास पहुंचे। वहां पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
उनके साथ दिल्ली सरकार तीर्थ यात्रा विकास समिति के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दयानंद शुक्ला व प्रशासनिक अधिकारी भी रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान परमानंद शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश तिवारी, रामकृष्ण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Next Story





