मिज़ोरम
मिजोरम : मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने दावा किया कि उनकी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी
Shiddhant Shriwas
18 Jan 2023 11:50 AM IST

x
पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी
आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी।
चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिये इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में चुनाव होने हैं। वर्तमान विधानसभा में एमएनएफ के 28 सदस्य हैं, वहीं मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के छह, कांग्रेस के पांच और भारतीय जनता पार्टी का एक विधायक है।
मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'वर्तमान विधनसभा में हमारे पास दो तिहाई सदस्य(विधायक) हैं। हमारे विधायकों को हराने वाले उम्मीदवार ही नहीं हैं। राज्य की महत्वाकांक्षी योजना 'सोशियो-इकनॉमिक डेवलपमेंट पॉलिसी (एसईडीपी) के तहत अधिक सहायता देने और आने वाली विकास योजनाओं से हम सत्ता में दोबारा आएंगे।'
उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक परिवारों को विधानसभा चुनाव से पहले एसईडीपी के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी,जिनमें वे भी शामिल हैं, जिन्हें पहले सहायता मिल चुकी है।
Next Story





