मिज़ोरम

आइये जानते है मिजोरम की कला और संस्कृति और मिज़ोरम की पूरी जानकारी के बारे में

Shiddhant Shriwas
5 May 2023 6:27 AM GMT
आइये जानते है मिजोरम की कला और संस्कृति और मिज़ोरम की पूरी जानकारी के बारे में
x
संस्कृति और मिज़ोरम की पूरी जानकारी
आज हम भारत के ऐसे राज्य का वर्णन करने वाले है जो भारत के सबसे छोटे राज्यों में गिना जाता है | मिजोरम भारत के उतर पूर्व में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है |मिंजोरम प्रकृति की सुंदरताओं को सजोता हुआ एक बहुत ही सुन्दर राज्य है हम मिजोरम की कला और संस्कृति और मिजोरम की पूरी जानकारी को इस पोस्ट में जानेंगे |
मिजोरम नाम इनकी मूल जनजाति “मिजो” के नाम पर पड़ा था । मिजोरम नाम का मतलब “पहाड़ों की भूमि” होता है यह पहाड़ो की भूमि है भी । मिजोरम पहले असम राज्य का जिला एक जिला हुआ करता था लेकिन फरवरी 1987 में इसे असम से अलग करके भारत के 23वें राज्य के रूप में दर्जा प्रदान किया गया। राज्य बनने से पहले मिजोरम को “लुशाई पर्वतीय जिले” के रूप में जाना जाता था ।
मिजोरम में आपको प्रवेश लेने से पहले आपको इनर लाइन परमिट ( ILP) लेना पड़ेगा | मिजोरम की राजधानी आइजोल के एअरपोर्ट पर (ILP ) को चेक किया जाता है । मिजोरम राज्य पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण जगह है।मिजोरम की कला और संस्कृति एवं प्रकृतिक सुंदरता और यहाँ के ऊँचे ऊँचे पहाड़ो को देखने दुनिया भर से पर्यटक आते है । मिजोरम बहुत ही शांत जगह हैं प्रदूषण नहीं के बराबर है । यहाँ जाकर जो आपको शांति मिलेगी वैसी आपको सिटी में कभी नहीं मिलेगी ।
मिजोरम को भारत का “सोंगबर्ड ऑफ़ इंडिया” के नाम से भी जाना जाता है। मिजोरम में पर्यटकों के लिए कोई भी मौसम हो हर मौसम सुनहरा रहता है । क्या आपको पता है मिजोरम को 21 खूबसूरत पहाड़ी श्रृंखलाओं के लिए भी जाना जाता है। अगर आप मिजोरम की कला और संस्कृति और मिज़ोरम की पूरी जानकारी लेना चाहते है तो इस पोस्ट को विस्तार से पढ़िए
मिजोरम की कला और संस्कृति
आइये जानते है मिजोरम की कला और संस्कृति और मिज़ोरम की पूरी जानकारी के बारे में –
Table of Contents
1 . मिजोरम राज्य का इतिहास
2 . मिज़ोरम का भूगोल
3. मिजोरम की भाषा – Mizoram Language In Hindi
4. मिजोरम का त्योहार
5. मिजोरम का पहनावा
6 . मिजोरम का मुख्य भोजन
7 .मिजोरम के बारे में ऐतिहासिक तथ्य
8 . मिजोरम घूमने लायक पर्यटन स्थल
8.1 आइजोल
8.2 वैंटावंग फॉल्स
8.3 रेइक आइजोल
8.4 सेरछिप
8.5 लुंगलेई शहर
8.6 चंपई
8.7 ह्मुइफंग मिजोरम
9. मिजोरम की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय
10. मिजोरम में कहाँ रुके
मिजोरम कैसे जाए – How To Reach Mizoram
11.1 मिजोरम फ्लाइट से कैसे पहुँचे
11.2 ट्रेन से मिजोरम कैसे पहुँचे
11.3 कैसे पहुंचे मिजोरम सड़क मार्ग से
1 . मिजोरम राज्य का इतिहास
मिजोरम की कला और संस्कृति में सबसे पहले हम यहाँ का इतिहास के बारे में जानेगे
ऐसा कहा जाता है की जब मिजो ट्राइब्स ने चीन की सीमा पार की तब से मिजोरम के इतिहास के बारे में कुछ जानकारी मिलती है। 16वी शताब्दी में मिजोरम का इतिहास अस्तित्व में आया। मिजोरम में 18वी और 19वी शताब्दी में बहुत जनजातीय युद्ध हुए । मिंजोरम 1891 में ब्रिटिश कब्जे में चला गया |इसके कुछ वर्षों बाद उत्तर का लुशाई पर्वतीय क्षेत्र असम और आधा दक्षिणी भाग बंगाल के अधीन रहा ।
1898 में दोनों राज्यों ने मिलकर मिजोरम को एक जिला बना दिया गया जिसका नाम —लुशाई हिल्स जिला पड़ा फिर यह असम के प्रशासन के कंट्रोल में आ गया। 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ जिसके बाद मिजोरम को एक केंद्रशासित प्रदेश का दर्ज़ा दिया गया। इसके 14 साल बाद भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में एक समझौते हुआ जिसके बाद 20 फरवरी, 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया ।
Next Story