मिज़ोरम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स :फुटबॉल में मिजोरम बना चैम्पियन

Shiddhant Shriwas
15 Jun 2022 1:42 PM GMT
खेलो इंडिया यूथ गेम्स :फुटबॉल में मिजोरम बना चैम्पियन
x

चंडीगढ़,(लल्लन): खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोमवार को खेले गए लड़कों के फुटबाल के फाइनल मैच में मिजोरम ने केरला को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया। मिजोरम की तरफ से लालथनजोवा ने अकेले ही 3 गोल दागे, जबकि कांस्य पदक के हुए मुकाबले में मेघालय ने कनार्टक को हराकर कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही लड़कियों के फाइनल मैच में तमिलनाडू ने स्वर्ण, झारखंड ने रजत तथा हरियाणा कांस्य पदक जीतने में सफल हुआ।

टैनिस टूर्नामैंट : लड़कों के टैनिस चैंम्पियनशिप के मुकाबले में मिजोरम के जेहो हिमानकुल ने वेस्ट बंगाल के अंकुर भट्टाचार्य को 4-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के दीपित पाटिल ने दिल्ली के आर्दश को 4-0 से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
बॉस्केटबाल चैम्पियनशिप : लड़कियों वर्ग के बॉस्केटबाल चैम्पियनशिप में पंजाब ने तमिलनाडू को नजदीकी मुकाबले में 68-57 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि कांस्य के लिए हुए मुकाबले में कनार्टक ने राजस्थान को 67-62 से पराजित कर कांस्य पदक जीतने में सफल हुए। लड़कों के फाइनल मैच में केरल ने पंजाब को 75-74 से हराकर स्वर्ण पदक तथा कनार्टक ने तमिलनाडू को 72-68 से मात देकर कांस्य पदक जीते।
हैंडबाल चैम्पियनशिप : लड़कों के हैंडबाल चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में दिल्ली ने हरियाणा को 38-31 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता। जम्मू एंड कश्मीर ने उत्तर प्रदेशको पराजित कर कांस्य पदक जीता। लड़कियों के फाइनल मैच में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 29-28 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि दिल्ली ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खो-खो चैम्पियनशिप
लड़कियों वर्ग के खो-खो चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 21-20 से हराकर स्वर्ण पदक तथा वेस्ट बंगाल कांस्य पदक जीतने में सफल हुआ। लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र ने उड़ीसा को 14-11 से पराजित कर स्वर्ण पदक तथा दिल्ली ने कांस्य पदक जीता।
बाकिं्सग चैंम्पियनशिप
लड़कों के बाकिं्सग चैंम्पियनशिप में 63.5-67 किलो भारवर्ग के फाइनल मैच में चंडीगढ़ के अंचल वीर ने आंध्र प्रदेश के अंजनी कुमार को 5-0 के अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक तथा पंजाब के विकास कुमार ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 67-71 किलो भारवर्ग में हरियाणा के हॢषत ने स्वर्ण,चंडीगढ़ के आशीष हुड ने रजत तथा दिल्ली के गगन ने कांस्य पदक जीता। मिडल वेट कैटागिरी में हरियाणा के दीपक ने स्वर्ण,कुनाल ने रजत तथा परमवीर ने कांस्य पदक हासिल किया।
Next Story