मिज़ोरम

मिजोरम में स्वतंत्रता दिवस से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद

Admin Delhi 1
11 Aug 2022 6:30 PM IST
मिजोरम में स्वतंत्रता दिवस से पहले भारी मात्रा में विस्फोटक हुआ बरामद
x

आइजोल न्यूज़: पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में म्यांमार के तीन नागरिकों को भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। सेरचिप जिला पुलिस की टीम ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बरामद विस्फोटकों में 7800 जिलेटिन नियो जैल, 4063 डेटोनेटर और 700 मीटर फ्यूज वायर शामिल हैं। गिरफ्तार लोगों की पहचान म्यांमार निवासी पसुआ (45), वानचुंगनुंगा (35) और संगलियाथांगा (27) के रूप में हुई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार को मणिपुर के चुराचांदपुर के नागथल गांव से चार पुरुष और एक महिला समेत म्यांमार के पांच नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Next Story