मिज़ोरम

पड़ोसी देश से भारत के मिजोरम में ली थी शरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Deepa Sahu
11 Feb 2022 5:07 PM IST
पड़ोसी देश से भारत के मिजोरम में ली थी शरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
म्यांमार से भागकर मिजोरम में शरण लेने वाले एक 41 साल के व्यक्ति को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

म्यांमार से भागकर मिजोरम में शरण लेने वाले एक 41 साल के व्यक्ति को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। भारत-म्यामांर सीमा के करीब आरोपी से 8.75 लाख रुपए की हेरोइन मिली है।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आबकारी और नारकोटिक्स विभाग ने म्यांमार के ताहान निवासी वलियाना से चंफाई शहर के पास सेपियांमकसक इलाके में 290 ग्राम हेरोइन जब्त की। बता दें कि वलियान ने पड़ोसी देश में सैन्य तख्तापलट के बाद मिजोरम में शरण ली थी। इसमें कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे पहले पूर्वी मिजोरम के चंफाई शहर में म्यांमार सीमा के पास असम दो निवासियों को 50 लाख की हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। चम्फाई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लालरिनपुइया वर्ते ने कहा कि दो आरोपी उबैद उल्लाह और जाकिर हुसैन भारत-म्यांमार सीमा पर जोखावथर गांव से मैक्सी कैब में यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका तो आरोपियों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया, लेकिन पुलिस टीम ने उनका पीछा करके उन्ह पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के पास से 1.28 किलोग्राम हेरोइन मिली थी, जिसकी स्थानीय बाजार में 50 लाख रुपए कीमत है।
Next Story