मिज़ोरम

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीमा वार्ता के लिए 9-10 अगस्त को मिजोरम का करेगा दौरा

Shiddhant Shriwas
6 Aug 2022 2:45 PM IST
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीमा वार्ता के लिए 9-10 अगस्त को मिजोरम का करेगा दौरा
x
पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सीमा

असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास मंत्री अतुल बोरा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अंतरराज्यीय सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नौ अगस्त से मिजोरम के दो दिवसीय दौरे पर होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम के सीमा सुरक्षा एवं विकास मंत्री के एक विशेष अधिकारी और निजी सचिव ने बुधवार को मिजोरम सरकार को सूचित किया था कि असम का प्रतिनिधिमंडल अगले मंगलवार को आइजोल पहुंचकर सीमा मुद्दों पर दो दिवसीय वार्ता करेगा।
मिजोरम गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोरा के साथ असम के आवास एवं शहरी मंत्री अशोक सिंघल और असम सीमा सुरक्षा एवं विकास आयुक्त एवं सचिव जी डी त्रिपाठी समेत तीन अधिकारी होंगे।
उन्होंने कहा कि असम प्रतिनिधिमंडल अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों पर मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगा।


Next Story