मिज़ोरम

मिजोरम में पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये का ड्रग्स,एक गिरफ्तार

Ashwandewangan
23 May 2023 10:08 AM IST
मिजोरम में पकड़ा गया 12 करोड़ रुपये का ड्रग्स,एक गिरफ्तार
x

आइजोल, । मिजोरम में पुलिस ने सोमवार को 12 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर आइजोल के पास तौंगतैमुअल जेमाबाक में एक ट्रक को रोका गया। वाहन से साबुन की 200 पेटियों में छिपाई गई हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि असम के हैलाकांडी जिले के रहने वाले ट्रक चालक के 16 वर्षीय सहायक को बरामदगी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। जब्त हेरोइन, वाहन और गिरफ्तार आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए बावंगकान थाना को सौंप दिया गया।

हेरोइन की तस्करी म्यांमार से की गई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story