मिज़ोरम

फिर बढ़े कोरोना के मामले, मिजोरम में 7 केस

Admin2
25 May 2022 7:37 AM GMT
फिर बढ़े कोरोना के मामले, मिजोरम में 7 केस
x
714 मरीज कोविड से उबर चुके

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नये मामलों के सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 31 लाख 42 हजार 192 तक पहुंच गई है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 130 की बढ़ोत्तरी होने से अब इनकी संख्या 14,971 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1,977 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 26 लाख दो हजार 714 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मिजोरम में सक्रिय मामले सात बढ़कर 168 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 16 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,339 हो गयी। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या आठ घटकर 143 हो गयी। वहीं राज्य में अब तक 12,79,118 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 9,126 पर बरकरार है।
Next Story