मिज़ोरम
मिजोरम में जाम के बाद भी बिना होर्न और ओवर टेक के निकलीं कई बाइक-कारें, देखें वीडियो
Deepa Sahu
4 Dec 2022 6:39 PM IST

x
मिजोरम ऐज़ौल : दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े-बड़े शहरों में सड़कों पर निकलने का मतलब है ट्रैफिक जाम में फंसना। हर किसी को अपनी जगह जल्दी पहुंचने की लगी रहती है। ऐसे में ओवर टेक करना या फिर छोटी की जगह से अपनी वाहन को निकालने के चक्कर में जाम लगना आम बात है, लेकिन इस सब के बीच मिजोरम की राजधानी आइजोल से ट्रैफिक की बहुत ही खूबसूरत तस्वीर सामने आई है, जहां जाम के दौरान भी बिना रुके ट्रैफिक चलता हुआ दिखाई दे रहा है।
मिजोरम के आइजोल का ट्रैफिक देखिए...
ट्रैवल ब्लॉगर एलिजाबेथ (travel blogger Elizabeth) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मिजोरम के आइजोल की सड़क दिखाई दे रही है। वीडियो में जैसे-जैसे क्लिप आगे बढ़ती है, कारों और बाइकों को समान तरीके से आसानी से आगे बढ़ते हुआ देखा जा सकता है। यह वीडियो देश के बड़े शहरों के ट्रैफिक जाम से सबसे अलग है।
बड़े शहरों से अलग मिजोरम की राजधानी
क्योंकि बेंगलुरु, दिल्ली या किसी भी मेट्रो सिटी के लोगों के लिए ट्रैफिक में फंसे रहना कैसा होता है, यह सभी लोग अच्छे से जानते हैं। ऑफिस, स्कूल या फिर किसी भी जगह से आने-जाने के दौरान ट्रैफिक जाम में फंस जाना काफी आम बात है, लेकिन इस देश का एक शहर ऐसा भी है, जो इस समस्या के बीच बहुत ही सुंदर तस्वीर साझा करता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपनी-अपनी लेन में चल रहे वाहन
इंस्टा पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार और बाइक्स अलग-अलग लेन में हैं और धीरे-धीरे बिना ट्रैफिक जाम के आगे बढ़ रही है। किसी को भी दूसरे वाहन को ओवर टेक करने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, 'आइजोल में, हर कोई अपनी बारी के लिए जीरो हॉर्न के साथ शांति से इंतजार करता है। हर भारतीय शहरों में कुछ अपनाने के लिए??
यूजर्स भी देखकर हैरान
इस वीडियो को 269 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। यूजर्स एक से बढ़कर एक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को काफी अच्छा महसूस हुआ है। यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि इस तरह के जाम से बचने के लिए सभी शहरों को एक समान ट्रैफिक मॉडल के साथ आना चाहिए।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story





