मिज़ोरम
देश के इन हिस्सों में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें काम
Shiddhant Shriwas
30 May 2022 9:26 AM GMT
![देश के इन हिस्सों में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें काम देश के इन हिस्सों में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, लिस्ट देखकर निपटा लें काम](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/30/1659437--.webp)
x
अगर आपको अगले महीने यानी जून 2022 के दौरान बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है, तो ये खबर आपके काम की है.
अगर आपको अगले महीने यानी जून 2022 के दौरान बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है, तो ये खबर आपके काम की है. जून के महीने में बैंकों में किस-किस दिन छुट्टी होने वाली है, ये देखकर आप अपने काम के बारे में पहले से प्लानिंग कर सकते हैं. जून 2022 के दौरान कोई भी नेशनल हॉलिडे यानी ऐसा राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, जिस दिन पूरे देश में छुट्टी घोषित हो. लेकिन देश के अलग-अलग राज्यों में स्थानीय तौर पर छुट्टियां रहने वाली हैं, जिस दौरान उन इलाकों में आने वाली बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनके अलावा हर महीने की तरह जून में भी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.
जून 2022 में बैंकों की छुट्टियां
2 जून 2022 (गुरुवार) : महाराणा प्रताप जयंती (हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा) / तेलंगाना स्थापना दिवस (तेलंगाना)
3 जून 2022 (शुक्रवार) : गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस (पंजाब)
14 जून 2022 (मंगलवार) : संत कबीर जयंती (पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश), पहिली राजा (ओडिशा)
15 जून 2022 (बुधवार) : गुरु हरगोबिंद सिंह जी की जयंती (जम्मू-कश्मीर) / Y.M.A. डे (मिजोरम)/ राजा संक्रांति (ओडिशा)
22 जून 2022 (बुधवार) : खरची पूजा (त्रिपुरा)
30 जून 2022 (गुरुवार) : रेम्मा नी (मिजोरम)
जून 2022 में शनिवार-रविवार की छुट्टियां
जून 2022 में रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां इन तारीखों को पड़ रही हैं –
5 जून 2022 : रविवार
11 जून 2022 : दूसरा शनिवार
12 जून 2022 : रविवार
19 जून 2022 : रविवार
25 जून 2022 : चौथा शनिवार
26 जून 2022 : रविवार
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shiddhant Shriwas
Next Story