- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अजब प्रेम की ग़ज़ब...
उत्तर प्रदेश
अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी: 45 साल की महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग
Bhumika Sahu
5 Dec 2022 4:40 AM GMT

x
45 वर्षीय महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लखनऊ: पुलिस सिर्फ अपराधियों को पकड़ने का काम ही नहीं करती बल्कि वक्त पड़ने पर प्रेमी जोड़ों की शादी भी करवाती है। ऐसा ही मामला रविवार को लखनऊ के रहीमाबाद से सामने आया। यहां 45 वर्षीय महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी की सोची तो घरवालों ने विरोध किया। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों के घरवालों को थाने बुलाया और बातचीत के बाद समझौता करवाया।
पति के देहांत के बाद महिला को युवक से हुआ था प्रेम
पुलिस को पता लगा कि महिला के पति का देहांत 15 साल पहले हो गया था। महिला के एक बेटी है जिसकी उम्र 23 साल है। उसके दो बेटे भी हैं जिनकी उम्र 18 और 14 साल की है। महिला प्रेमी के साथ शादी की जिद कर रही थी जिसके लिए घरवाले तैयार नहीं थे। हालांकि पुलिस ने दोनों के बीच में समझौता करवा दिया। थाने में ही बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इसके लिए थाना परिसर को सजाया गया और वहीं पर प्रेमी जोड़े का जयमाल भी करवाया गया।
पुलिसकर्मियों ने ही किया कन्यादान
इस अनोखी शादी में पुलिसकर्मी ही घराती और बाराती बने। शादी के लिए कन्यादान भी पुलिसवालों ने ही किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह की ओर से जानकारी दी गई कि महिला और युवक की सहमति से थाना परिसर में बने मंदिर में दोनों का विवाह करवाया गया। शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विधिवत दोनों की शादी संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने नाराजगी जताई। हालांकि महिला और युवक दोनों शादी करने के लिए तैयार थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया और वहीं पर महिला और उसके प्रेमी की शादी करवाई।
(जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है)
Next Story