मिज़ोरम

कोरोना से 33 लोगों की मौत, सामने आए नए मामले

Nidhi Markaam
29 May 2022 6:59 AM GMT
कोरोना से 33 लोगों की मौत, सामने आए नए मामले
x
देश में पिछले 24 घंटे में केरल और राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 33 लोगों की मौत हुई है

देश में पिछले 24 घंटे में केरल और राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 33 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख चार हजार 572 हो गई है। इसी दौरान केरल में सबसे अधिक 32 लोगों की मौत हुई हैं जबकि राजस्थान में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

शनिवार को 2,710 नये मामले सामने आए हैं इसी के साथ कुल मामलों चार करोड़ 31 लाख 50 हजार 215 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2,685 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं और इसी के साथ अब तक कुल चार करोड़ 26 लाख सात हजार 177 मरीज कोविड से उबर चुके हैं।
देश में इस वक्त कोरोना से स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। वहीं, सक्रिय दर 0.04 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। केरल में कोरोना वायरस के 221 सक्रिय मामले बढ़कर 4,723 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 480 बढ़कर 64,79,380 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 32 बढ़कर 69,686 हो गई है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 207 बढ़कर 2,568 हो गई है। वहीं, 329 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 77,34,439 तक पहुंच गया है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,858 पर स्थिर है। कनार्टक में सक्रिय मामले 50 बढ़कर 1,827 हो गए। इस दौरान 121 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 39,09,369 हो गई जबकि मृतकों का आंकड़ा 40,106 पर स्थिर है। दिल्ली में सक्रिय मामले 34 घटकर 1627 हो गए हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 479 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,77,677 हो गई है। अभी तक इस महामारी से 26208 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में सक्रिय मामले 10 घटर 1,096 तक पहुंच गए हैं। इस दौरान 246 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 990308 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10,621 पर स्थिर है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 घटकर 818 रह गई हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 131 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 20,54,935 हो गई हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 23,519 पर स्थिर है।
राजस्थान में सक्रिय मामलों की संख्या 86 बढ़कर 577 रह गई हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 38 घटकर 78,8,554 हो गई हैं। मृतकों का आंकड़ा 9,556 हो गया है। तेलंगाना में आठ सक्रिय मामले बढ़कर 425 हो गये है। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26 घटकर 12,75,390 हो गई हैं। मृतकों का आंकड़ा 4111 पर स्थिर है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 14 बढ़कर 401 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक 34,16,728 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,025 पर बरकरार है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले 17 घटकर 344 हो गए है। राज्य में संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 39 बढ़कर 19,97,706 तक पहुंच गई हैं। कोरोना मृतकों का आंकड़ा 21,203 पर बरकरार है। उत्तराखंड में सक्रिय मामलों की 484 हैं। वहीं, कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 4,29,685 हो गई है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 7,693 लोग जान गंवा चुके हैं। मध्यप्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या आठ घटकर 299 हो गई है।
वहीं राज्य में अब तक 10,31,397 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 10736 पर बरकरार है। मिजोरम में सक्रिय मामले चार घटकर 160 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 18 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,27,411 तक पहुंच गई है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 698 पर स्थिर है। ओडिशा में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या नौ बढ़कर 129 हो गई हैं। वहीं, राज्य में अब तक 12,79,155 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों का आंकड़ा 9,126 पर बरकरार है।


Next Story