
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कोरोना महामारी के दौरान जेलों में सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए विचाराधीन बंदियों को पेरोल पर छोड़ने का आदेश हुआ था। इस क्रम में जिला जेल से भी 63 बंदी छोड़े गए थे। इनमें से 24 अबतक लौटे ही नहीं। इन बंदियों में मिजोरम के दो अंतरराज्यीय सोना तस्कर भी शामिल हैं। ये बंदी पुलिस की रडार से बाहर हैं। जिला जेल प्रशासन ने इन्हें पकड़कर लाने के लिए संबंधित जिलों व थानों की पुलिस को पत्र लिखा है।बीते साल कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जब मौतों का सिलसिला शुरू हुआ तो जेलों से बंदियों को पेरोल पर रिहा किया जाने लगा। इसमें ऐसे विचाराधीन बंदी हैं, इनमें सोना तस्कर, लूट, छिनैती, मादक पदार्थों की तस्करी, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य कई तरह के अपराध में बंद थे। जिला जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि संबंधित जिले की पुलिस को कई बार पत्र लिखा गया, हालांकि अब तक न बंदी लौटे, न पुलिस पकड़कर ला सकी है।





