राज्य

बदायूं में किशोरी के साथ नाबालिक ने किया दुष्कर्म

Soni
23 Feb 2022 5:51 PM IST
बदायूं में किशोरी के साथ नाबालिक ने किया दुष्कर्म
x

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में किशोरी से नाबालिग ने खेतिहर इलाके में दुष्कर्म किया। दूसरे दिन बुधवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, यहां तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गांव की चौकसी बढ़ा दी है। मिश्रित आबादी वाले इस गांव में रहने वाली महिला बुधवार दोपहर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। इसके मुताबिक गांव में ही रहने वाला एक किशोर महिला की बेटी को मंगलवार देर शाम बहलाकर अपने साथ खेतिहर इलाके में ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग वहां जा पहुंचे। इन लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया। जबकि गांव वाले पीड़िता को लेकर घर पहुंचे और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया। मामला अलग पक्षों से जुड़ा होने के कारण इलाके के कुछ सफेदपोश सक्रिय हो गए और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश शुरू कर दी। इसके लिए पंचायत भी हुई लेकिन पीड़ित पक्ष ने स्पष्ट कह दिया कि गलत हुआ है और इसकी शिकायत भी पुलिस से की जाएगी। क्योंकि इस बार आरोपी छोड़ दिया तो हिम्मत बढ़ जाएगी और दोबारा भी हरकत करेगा। एसओ वजीरगंज अवधेश सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Next Story