मेघालय

मेघालय व मणिपुर के बाद उत्तराखंड में सबसे अधिक वर्षा, आठ राज्यों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई

Nidhi Markaam
2 Jun 2022 6:50 AM GMT
मेघालय व मणिपुर के बाद उत्तराखंड में सबसे अधिक वर्षा, आठ राज्यों में औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई
x
इस साल मई में उत्तराखंड समेत अधिकांश हिमालयी राज्यों में जमकर वर्ष हुई है। पूर्वी राज्य मेघालय व मणिपुर के बाद उत्तराखंड में सबसे अधिक वर्षा देखी गई

इस साल मई में उत्तराखंड समेत अधिकांश हिमालयी राज्यों में जमकर वर्ष हुई है। पूर्वी राज्य मेघालय व मणिपुर के बाद उत्तराखंड में सबसे अधिक वर्षा देखी गई। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल व मिजोरम को छोड़ दें तो आठ राज्यों में सामान्य यानी दीर्घ अवधि के औसत से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसका नतीजा रहा कि मई में उत्तराखंड में पिछले वर्षों की अपेक्षा कम गर्मी पड़ी। वर्षा के दिनों की संख्या भी अधिक रही।

मई में उत्तराखंड में 97.6 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 49 प्रतिशत अधिक है। मेघालय में सामान्य से 123 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। हिमालयी राज्यों में यह सर्वाधिक है। मई का प्री-मानसून मणिपुर में सामान्य से 51 प्रतिशत अधिक बरसा। उत्तराखंड से यह महज दो प्रतिशत अधिक है। मई में पंतनगर का सर्वाधिक 44.3 डिग्री तापमान 1988 में पहुंचा था। पिछले 10 वर्षों में की बात करें तो 41 डिग्री पारे के साथ 2020 की मई सर्वाधिक गर्म रही, जबकि इस साल सर्वाधिक तापमान 40.1 डिग्री रहा। इस बार पर्वतीय क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर हुई वर्षा से नमी बढऩे, ठंडी हवा चलने से तापमान में अधिक तेजी नहीं रही।
मई में हिमालयी प्रदेश में बारिश का ब्योरा (मिमी में)
प्रदेश वास्तविक सामान्य बारिश अंतर
जेएनके व लद्दाख 59.7 79.8 -25
उत्तराखंड 97.6 65.6 49
हिमाचल 51.1 66.8 -23
अरुणाचल 327.5 287.3 14
मेघालय 957.5 428.9 123
मिजोरम 328.9 347.3 -5
नागालैंड 214.0 190.2 12
सिक्किम 366.2 283.9 29
त्रिपुरा 394.2 388.0 2
आसाम 398.7 286.7 39
जून पहले सप्ताह बारिश की संभावना कम
मई की बारिश ने खूब भिगोया, लेकिन जून में वर्षा के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विभाग ने सात जून तक के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा। तापमान में तेजी आने की संभावना है। हल्द्वानी, पंतनगर का तापमान 40 से 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, हल्द्वानी का 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। नैनीताल में 25.7 डिग्री तापमान रहा। निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून बिक्रम सिंह दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। 15 से 20 जून के बीच मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। फिलहाल जून पहले सप्ताह बारिश की बहुत अधिक संभावना नहीं है।


Next Story