मेघालय

भारत में अमेरिकी सुअर मांस का आयात, सुअर किसानों ने किया विरोध

Kunti Dhruw
16 Jan 2022 10:30 AM GMT
भारत में अमेरिकी सुअर मांस का आयात, सुअर किसानों ने किया विरोध
x
भारत के पूर्वोत्तर राज्य में सुअर मांस का सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है।

भारत के पूर्वोत्तर राज्य में सुअर मांस का सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है। सबसे ज्यादा मेघायय और मिजोरम में सुअर पालन किया जाता है। हाल ही में पोर्क (सुअर का मांस) (pork) के लिए केंद्रिय सरकार ने अमेरिका पोर्क के आयात को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी का पूर्वत्तर राज्यों के व्यापारियों ने केंद्र की अनुमति का विरोध किया है।

व्यापारियों ने कहा कि "अमेरिका में आनुवंशिक रूप से पाले गए सूअरों से संभावित रूप से सस्ते संसाधित मांस का आयात स्थानीय बाजार को मार देगा और इस क्षेत्र में सुअर किसानों (Pig farmers) को भारी नुकसान होगा, जिसकी भरपाई सरकार नहीं कर पाएगी "।
नॉर्थईस्ट प्रोग्रेसिव पिग फार्मर्स एसोसिएशन (NEPPFA) के अध्यक्ष मोनोज कुमार बसुमतारी (Monoj Kumar Basumatary) ने कहा कि " केंद्र को अमेरिका के सुअर मांस (pork) की मंजूरी के बजाए सुअर किसानों के सूअरों के लिए प्रजनन और चारा की गुणवत्ता में सुधार और किसानों के लिए ऋण उपलब्धता बढ़ाने पर विचार करना चाहिए था ।"
जानकारी के लिए बता दें कि देश की सुअर आबादी का लगभग 40% पूर्वोत्तर में है और यहां से सालाना लगभग 1.3 लाख मीट्रिक टन पोर्क (pork) का उत्पादन होता है। यहां सूअर का मांस भूटान को निर्यात किया जाता है जहां सूअरों को मारने की अनुमति नहीं है।
बता दें कि देश में सबसे अच्छा सूअर का मांस गारो हिल्स से माना जाता है। मेघालय और इस क्षेत्र की अन्य राज्य सरकारों ने घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए सुअर पालन को बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। अमेरिका (US) दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पोर्क (pork) उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है, पोर्क और पोर्क उत्पादों की वैश्विक बिक्री 7.7 अरब डॉलर है।


Next Story