मेघालय

राजा की हत्या से पहले सोनम ने भेजे थे तंत्र-मंत्र के संदेश

Anurag
25 Jun 2025 3:57 PM IST
राजा की हत्या से पहले सोनम ने भेजे थे तंत्र-मंत्र के संदेश
x
Shillong शिलॉन्ग:इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिससे एक बार फिर हत्या का मकसद बदल सकता है। इससे पहले राजा के परिवार ने दावा किया था कि सोनम तंत्र-मंत्र अनुष्ठान में विश्वास करती थी और उसका पालन करती थी। इसीलिए उसने राजा की हत्या की। अब पुलिस को राजा हत्याकांड में तंत्र-मंत्र की ओर इशारा करने वाले कुछ सबूत भी मिले हैं। दरअसल, सोनम के दोस्तों से बातचीत और एसआईटी को मिले कुछ मैसेज ऐसे सबूतों की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसके बाद यह शक और भी गहरा हो गया है कि राजा की हत्या तांत्रिक अनुष्ठान के चलते की गई है।
राजा रघुवंशी के पिता पहले ही सोनम पर अपने बेटे राजा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि कैसे सोनम ने परिवार को बुरी नजर से बचाने के बहाने उनके घर के बाहर एक पोटली टांगी थी, जो राजा की हत्या के बाद गायब हो गई। अब कहा जा रहा है कि सोनम के दोस्तों को भी यही आशंका है कि सोनम तांत्रिक अनुष्ठान के लिए राजा की हत्या कर सकती है। इस मामले में मेघालय पुलिस को सोनम रघुवंशी और आरोपी के बीच संदिग्ध संचार संदेश मिले हैं, जो तांत्रिक अनुष्ठान की ओर इशारा करते हैं।
Next Story