मेघालय

मेघालय में मध्यम तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं

Rani Sahu
2 Oct 2023 2:06 PM GMT
मेघालय में मध्यम तीव्रता का भूकंप, किसी नुकसान की खबर नहीं
x
शिलांग (आईएएनएस)। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि सोमवार शाम को मेघालय के उत्तरी गारो हिल्स क्षेत्र और असम के आसपास के जिलों में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।
एनसीएस ने कहा कि मध्यम तीव्रता का झटका शाम छह बजकर 15 मिनट पर आया। उत्तरी गारो हिल्स और आसपास के पश्चिम और पूर्वी गारो हिल्स जिलों के साथ-साथ असम के निकटवर्ती इलाकों में भी जोरदार झटके महसूस किये गये।
भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई पर आया।
मेघालय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आए भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है, जिससे उन्हें भूकंप-सुरक्षात्मक संरचनाएं बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
भूकंप विज्ञानी पूर्वोत्तर क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप-संभावित क्षेत्र मानते हैं।
Next Story