मेघालय

कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी की चेतावनी

Kunti Dhruw
19 Dec 2021 2:54 PM GMT
कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी की चेतावनी
x
पश्चिमी राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ी।

पुणे/शिलॉन्ग। पश्चिमी राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ी और यहां के चुरू में न्यूनतम न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान बिहार में कई स्थानों पर, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अधिकांश स्थानों पर,उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर, सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर, गुजरात , कोंकण, गोवा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा तथा पंजाब के कई हिस्सों में , दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का से मध्यम कोहरा शनिवार को सुबह 08.30 बजे दर्ज किया गया। हिसार, भवानी, पंतनगर और दरभंगा में 50 मीटर, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला और अंबाला में 200 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग, पालम), अमृतसर, करनाल, पिलानी, गंगानगर, अलीगढ़, फुर्सतगंज और सबौर में 500 मीटर ²श्यता दर्ज की गयी। उत्तरी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत से अति शीत लहर,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को 08.30 बजे से शनिवार को 08.30 बजे के बीच शीत लहर की स्थिति बनी रही।
पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कुछ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।


Next Story