मेघालय

मेघालय : एक मजबूत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले के रूप में मान्यता दी

Shiddhant Shriwas
5 July 2022 5:24 PM IST
मेघालय : एक मजबूत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले के रूप में मान्यता दी
x

शिलांग। मेघालय को गुजरात और कर्नाटक के साथ राज्य में एक मजबूत स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले के रूप में मान्यता दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक सम्मान समारोह में मेघालय के आयुक्त और योजना विभाग के सचिव, डॉ. विजय कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया।

गोयल द्वारा स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन पर राज्यों की रैंङ्क्षकग के तीसरे संस्करण के परिणाम जारी किए गए। कुल 24 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों ने सात सुधार क्षेत्रों और 26 कार्रवाई ङ्क्षबदुओं के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया
राज्यों को पांच समूहों में वर्गीकृत किया गया था इनमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले, नेता, आकांक्षी नेता और उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र शामिल है। डॉ. विजय कुमार ने इस पुरस्कार को राज्य और यहां के उद्यमियों के लिए के बड़े सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि हमें अभी लम्बा रास्ता तय करना है परन्तु यह एक अच्छी शुरुाआत है।


Next Story