मेघालय
मेघालय : विपक्षी कांग्रेस ने रक्षा बल में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना को खत्म करने की मांग
Shiddhant Shriwas
28 Jun 2022 2:23 PM IST

x
शिलॉन्ग। मेघालय में विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को रक्षा बल में भर्ती के लिए केंद्र की अग्निपथ योजना को खत्म करने की मांग को लेकर सत्याग्रह किया। यह विरोध प्रदर्शन यहां कांग्रेस भवन पर किया गया इसमें पार्टी की महिला शाखा भी शामिल हुई।
कांग्रेस नेता संजय दास ने बयान में कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और हम वादा करते है कि उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करते हुए इस योजना को वापस लेने तक लड़ते रहेंगे।
केन्द्र सरकार को देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली अग्निपथ योजना को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉलिसी के अनुसार आयोजित छह माह का प्रशिक्षण युद्ध के मैदान की जरुरतों के लिए नाकाफी है और अग्रिम मोर्चे पर उचित प्रशिक्षण के बिना तैनाती अस्वीकार है।
Next Story





