मेघालय

मेघालय : गारो हिल्स में भूस्खलन, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Shiddhant Shriwas
9 Jun 2022 5:50 PM IST
मेघालय : गारो हिल्स में भूस्खलन, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर
x

मेघालय के गारो हिल्स में गुरुवार तड़के दो अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन सदस्य और ढाई साल का एक बच्चे की मौत हो गई। वेस्ट गारो हिल्स के गाम्बेग्रे ब्लॉक इलाके में हुए भूस्खलन में पांच लोगों के एक परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। वहीं दो अन्य को उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

दूसरी घटना साउथ वेस्ट गारो हिल्स के बेतासिंग इलाके में हुई, जिसमें ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई।ये घटनाएं गारो हिल्स में बुधवार रात भारी बारिश के बाद हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम में 12 जून तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी मेघालय में भूस्खलन के मामले सामने आए थे। उस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि ईस्ट खासी हिल्स जिले के मौलात गांव में रोहित क्षीयर (14) और दिलीबोन तांगसांग (35) नामक दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं, उम्ब्लाई गांव में भूस्खलन से दो घर और दो दुकानें बह गईं। अधिकारी के अनुसार, लिंगशिंग गांव में भूस्खलन से पांच घर बर्बाद हो गए और एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जबकि वहिंगडोह में वहुमखराह नदी के पास भूस्खलन से सड़क का एक हिस्सा बह गया है।

Next Story