मेघालय

मेघालय : 10वीं और 12वीं की बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 10 जून को होगा घोषित, ऐसे करे चेक

Nidhi Markaam
9 Jun 2022 6:57 AM GMT
मेघालय : 10वीं और 12वीं की बोर्ड आर्ट्स का रिजल्ट 10 जून को होगा घोषित, ऐसे करे चेक
x

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) द्वारा 10वीं और 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 10 जून 2022 को घोषित किया जाएगा। जिसके बाद सभी छात्र मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

MBOSE Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
मेघालय बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 6 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 मार्च से 21 अप्रैल 2022 तक चली थी। इन परीक्षाओं में उपस्थित सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टेप 1: छात्र मेघालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाएं।
स्टेप 2: फिर होम पेज पर दिख रहे MBOSE SSLC Result 2022 या MBOSE HSSLC Arts Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4: अब आप मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MBOSE Result 2022: ऐसा था 12वीं का रिजल्ट
इससे पहले मेघालय बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल का रिजल्ट 26 मई 2022 को घोषित किया गया था। साइंस स्ट्रीम में ज्ञानेश रॉय भौमिक ने 469 अंक और कॉमर्स स्ट्रीम में रिया ने 464 अंकों के साथ टॉप किया था। इस साल 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 73.79% और कॉमर्स स्ट्रीम का 85.65% दर्ज किया गया था। मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए छात्र यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।


Next Story