मेघालय
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर को उन्हें शुभकामनाएं दीं
Shiddhant Shriwas
29 Jan 2023 6:26 AM GMT
![मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर को उन्हें शुभकामनाएं दीं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर को उन्हें शुभकामनाएं दीं](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/29/2487448-18.webp)
x
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्रियों तथा विभिन्न दलों के नेताओं ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के जन्मदिन पर शुक्रवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। बिरला ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राज्य और इसके लोगों को आपके सक्षम नेतृत्व और प्रशासन से लाभ हो। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
संगमा को शुभकामनाएं देने के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का सहारा लिया। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाले साल में आपको अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिले। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shiddhant Shriwas
Next Story