
x
मूल्य के मादक पदार्थ जब्त
शिलांग: मेघालय में अलग-अलग घटनाओं में छह करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया गया और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जहां 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिजोरम के एक कथित ड्रग सप्लायर को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई।
पुलिस अधीक्षक जगपाल सिंह धनोआ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाड रिम्बई के एक पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसकी कार से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की।
एक अन्य घटना में, पश्चिम गारो हिल्स जिले के रोंगसाई गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 18,880 याबा गोलियां जब्त की गईं और एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
Next Story





