मेघालय
कांग्रेस ने जारी की मेघालय में उम्मीदवारों की अंतिम सूची
Admin Delhi 1
29 Jan 2023 2:10 PM IST

x
दिल्ली: कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पांच उम्मीदवारों की आखिरी सूची भी जारी कर दी।
कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मेघालयविधानसभा चुनाव के लिए इन उम्मीदवारों का चयन किया है। उम्मीदवारों में सीआर संगमा, टीके मारक और जे सियांगशाई शामिल हैं।
पार्टी ने सप्ताह की शुरुआत में, मेघालय कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद विन्सेंट एच पाला सहित 55 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।मेघालय की 60 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी।
Next Story





