मेघालय

20 फरवरी को Assam Rifles Half Marathon का होगा आयोजन

Gulabi
13 Feb 2022 1:19 PM IST
20 फरवरी को Assam Rifles Half Marathon का होगा आयोजन
x
20 फरवरी को Assam Rifles Half Marathon का आयोजन किया जा रहा है
20 फरवरी को Assam Rifles Half Marathon का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन आजादी के अमृ​त महोत्सव और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत किया जा रहा है। असम राइफल्स की हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन मेघालय की राजधानी शिलोंग के लिटकोर में किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस मैराथन दौड़ में 101 एरिया, असम राइफल्स और सीआरपीएफ के परिवार वाले भाग ले सकते हैं। इसमें 18 से 30, 31 से 40 और 40 से 51 वर्ष के प्रतिभाग हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि ​स्पेशल कैटेगरी व 50 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी भी हिस्सा ले सकते हैं।
Assam Rifles Half Marathon में ई'बिड्स, रिफ्ड टैग्स से लेकर 10 किलोमीटर तक के इलाके में इवेंट किए जा रहे हैं। इसमें 2.5 किलोमीटर की दौड़ मजेदार तरीके से की जाएगी। इस दौड़ में भाग लेने वालों के लिए टी—शर्ट्स, मेडल और सर्टिफिकेट की भी व्यवस्था की गई है। विजेताओं को स्टेज पर सम्मानि भी किया जाएगा।

असम राइफल्स हाफ मैराथन के इस आयोजन में 21 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6.15 बजे, 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6.30 बजे और 2.5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन सुबह 7.45 बजे किया जाएगा। इस हाफ मैराथन दौड़ की जानकारी असम राइफल्स ने अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर की है।
Next Story