मेघालय

17 साल के लड़के ने जादू टोने के शक में वृद्ध की हत्या कर दी

Admin Delhi 1
22 Sep 2022 9:26 AM GMT
17 साल के लड़के ने जादू टोने के शक में वृद्ध की हत्या कर दी
x

पूर्वी खासी हिल्स जिले के डिएंग्लिएंग गांव में एक 80 वर्षीय वृद्ध की 17 साल के लड़के ने जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए हत्या कर दी। पुलिस ने सुबह यह जानकारी देते हुये बताया कि यह घटना पूर्वी खासी हिल्स जिले के डिएंग्लिएंग गांव में मंगलवार रात उस समय हुई जब किशोर ने क्वाई डिएंगदोह पर लकड़ी के डंडे से हमला किया। पलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी किशोर का मानना ​​था कि 80 वर्षीय व्यक्ति उसकी मां की तबीयत खराब होने का कारण था।

पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Next Story