मणिपुर

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- लोकतक झील को पर्यटन स्थल के रूप में करेंगे विकसित

Gulabi
5 Dec 2021 10:34 AM GMT
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले- लोकतक झील को पर्यटन स्थल के रूप में करेंगे विकसित
x
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बोले
केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने मणिपुर में प्रतिष्ठित लोकतक झील (Loktak Lake) में भारत के अंतर्देशीय जलमार्ग (IWAI) जेट्टी का निरीक्षण किया। सर्बानंद सोनोवाल ने मणिपुर में लोकतक झील की नाव यात्रा भी की।
इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने लोकतक झील (Loktak Lake) की सुंदरता और पर्यटन के मामले में इसकी अपार संभावनाओं के बारे में बताया। आगे कहा कि लोकतक (Asia) एशिया के सबसे बड़े जल निकायों में से एक है और इसकी सुंदरता, हरियाली, समुद्री जीवन, नीले पहाड़ों से घिरा हुआ है "।
उन्होंने कहा कि "हमें इस झील को बढ़ावा देना और विकसित करना है और इसे दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक बनाना है।"
सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने आगे कहा कि "हम अंतर्देशीय जलमार्ग विकास और आयुष के क्षेत्र में मणिपुर सरकार को पूर्ण समर्थन देंगे। आगे कहा कि "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लोकतक (Loktak Lake) के प्रचार और विकास के लिए जो भी समर्थन की आवश्यकता होगी, भारत सरकार 100 प्रतिशत समर्थन देगी।"
सोनोवाल ने कहा कि "विकास की कोई भी योजना, कृपया उन्हें हमारे पास भेजें, हम उनका समर्थन करेंगे। लोकतक मणिपुर की ही नहीं, बल्कि पूर्वोत्तर (Northeast) और भारत की खूबसूरती है। आइए लोकतक (Loktak) को मणिपुर की आत्मा मानें। हम इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक बनाने के लिए संयुक्त रूप से कदम उठाएंगे।"
Next Story