मणिपुर

चुनाव से पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

Kunti Dhruw
10 Jan 2022 12:41 PM GMT
चुनाव से पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी
x
मणिपुर के पश्चिमी इम्फाल जिले के समरऊ में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या (shot dead in Manipur) कर दी।

मणिपुर के पश्चिमी इम्फाल जिले के समरऊ में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या (shot dead in Manipur) कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) तथा कृषि मंत्री ओइनम लुखोई (Agriculture Minister Oinam Lukhoi) ने घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिले।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बीरेन (N Biren Singh) ने कहा कि सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए हर कदम उठायेगी। दोनों पीड़ितों के नाम अबुजाम जॉन और अबुजाम तोंबा है। दोनों निर्दोष की हत्या से क्षुब्ध होकर आज यहां समरऊ और उसके आसपास के इलाके के लोगों ने रोज जाम कर दिया और प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याएं राजनीतिक मकसद से की गईं क्योंकि मृतकों में से एक राज्य के कृषि मंत्री ओइनम लुखोई (Agriculture Minister Oinam Lukhoi) का सहयोगी था। उन्होंने इस हत्या में शामिल लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने टायर तथा लकड़ी जलाकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। पूर्वोत्तर राज्य में हाल ही में चुनाव संबंधी (Manipur Assembly Elections) हिंसा बढ़ी है, जहां 27 फरवरी और 03 मार्च को विधानसभा चुनाव होने हैं।


Next Story