मणिपुर

मणिपुर सहित कई राज्यों में पड़ गरज के साथ छिटे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Shiddhant Shriwas
16 Jun 2022 8:53 AM GMT
मणिपुर सहित कई राज्यों में पड़ गरज के साथ छिटे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
x

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मराठवाड़ा के कुछ और हिस्सों, पूरे कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बुधवार को मानसून आगे बढ़ गया है। विदर्भ और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिन के दौरान मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उत्तर आंतरिक ओडिशा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम बिहार के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।

दिन का तापमान झारखंड में अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड में कई स्थानों पर, ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अधिकांश स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे में कई स्थानों पर, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर, विदर्भ, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके , मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। कर्नाटक में कई स्थानों पर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा।

राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात , तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वाराणसी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पूर्वी बिहार, पूर्वी राजस्थान, रायलसीमा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण पश्चिम मॉनसून रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को 20.30 बजे से बुधवार को 08.30 बजे के बीच गरज के साथ बारिश हुयी।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून रायलसीमा, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में सक्रय हा है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, बिहार, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Next Story