
x
Imphal इम्फाल: मणिपुर फिर से धमाकों से दहल गया। सोमवार तड़के तीन धमाके हुए। जिस घर को मैती परिवार छोड़कर गया था, उसमें IED फट गए। दो लोग घायल हो गए। यह घटना मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हुई। सैटन-नगनुकन इलाके में सोमवार तड़के जिस घर को मैती परिवार छोड़कर गया था, उसमें इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) फट गए। पहला धमाका सुबह 5.40 बजे, दूसरा 5.55 बजे हुआ। तीसरा धमाका सुबह 8.30 बजे हुआ।
इस बीच, धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने उस घर का मुआयना किया जहां IED फटे थे। इसी दौरान दूसरा धमाका हुआ, जिसमें एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कुकी लोगों पर धमाके करने का आरोप लगाया।
दूसरी ओर, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के सुरक्षा दायरे में आने वाले इलाके में हुए धमाकों से हड़कंप मच गया है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जांच की है कि क्या वहां और विस्फोटक हैं। इन धमाकों के कारण की जांच की जा रही है।
TagsBlastManipurBishnupur DistrictInjuryब्लास्टमणिपुरबिष्णुपुर जिलाचोटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





