मणिपुर

एसओजी और बिलसंडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े 4 किलो अफीम बरामद किया

Ritisha Jaiswal
6 March 2022 5:32 PM IST
एसओजी और बिलसंडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े 4 किलो अफीम बरामद किया
x
पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओजी और बिलसंडा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े 4 किलो अफीम बरामद की है।

पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसओजी और बिलसंडा पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से साढ़े 4 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अन्य प्रांतों से अफीम लाकर जिले के अलावा आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी बरेली में तैनात होमगार्ड है। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने थाना बिलसंडा में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले काफी समय से जिले में मादक पदार्थों की तस्करी होने की सूचना मिल रही थी। धरपकड़ के लिए बिलसंडा पुलिस के अलावा एसओजी को भी लगाया गया था। शनिवार को बिलसंडा पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को ग्राम सुहेला के पास से गिरफ्तार किया। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम पुत्तू अहमद निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर जनपद बरेली, संदीप निवासी ग्राम भगवानपुरा जिही थाना भुता जनपद बरेली, मोजिम निवासी ग्राम टिसुआ थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली, आयाज अली निवासी ग्राम पटना थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर, दीपक निवासी ग्राम सरैंदा थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली, ओमप्रकाश निवासी ग्राम नगरिया विक्रम थाना फरीदपुर बरेली बताया। तलाशी लेने पर पुत्तू अहमद के पास से 3 किलो, संदीप के पास से 250 ग्राम, मोजीम के पास से 200 ग्राम, आयाज अली के पास से 250 ग्राम, दीपक के पास से 280 ग्राम व ओमप्रकाश के कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुत्तू अहमद और पप्पू गिरोह का सरगना है। यह झारखंड व मणिपुर से अफीम लाकर पूरनपुर, लखीमपुर, गोला आदि क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। पुत्तू अहमद उर्फ पप्पू वर्तमान में बरेली में होमगार्ड है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है सीओ बीसलपुर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।आरोपियों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है।


Next Story